जैन महिलाओं ने किया बरेली नगर को गौरवान्वित

राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान

कमल याज्ञवल्क्य
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
बरेली (रायसेन)।

राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय जैन महिला महासमिति के तत्वाधान में उज्जैन में आयोजित मध्यांचल कार्यकारिणी के वार्षिक अधिवेशन में बरेली संभाग की महिला महासमिति ने अपने उत्कृष्ट एवं जनकल्याणकारी कार्यों से विशेष पहचान बनाई। इस अवसर पर बरेली संभाग को सर्वश्रेष्ठ संभाग के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बच्चों में आत्मविश्वास की मुस्कान के लिए मिला श्रेष्ठ पुरस्कार

इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार—विशेष रूप से नन्हे बच्चों के चेहरे पर उत्साह एवं आत्मविश्वास की मुस्कान लाने हेतु संचालित गतिविधियों—के लिए श्रेष्ठ शिक्षा गतिविधि पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह उपलब्धि बरेली नगर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

अंजलि जैन समर्पण और सेवा की मिसाल

इस गरिमामयी समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सोगानी, महामंत्री ममता गंगवाल एवं राष्ट्रीय संयोजक मानेंद्र जैन द्वारा बरेली संभाग अध्यक्ष अंजली जैन के समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि बरेली संभाग की कार्यशैली अन्य इकाइयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह सम्मान टीम के सामूहिक प्रयास- सेवा भाव और समर्पण का परिणाम:अंजलि जैन

इस अवसर पर बरेली संभाग अध्यक्ष अंजली जैन ने अपने संबोधन में कहा—
यह सम्मान सम्पूर्ण टीम के सामूहिक प्रयासों, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। भविष्य में भी हम शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे। परोपकार में हमारा विश्वास है और रहेगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष पिंकी जैन ने कहा—
पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्थापित आदर्शों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम सभी सदस्यों के सहयोग से समाजहित में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में बरेली संभाग की नवनियुक्त अध्यक्ष पिंकी जैन एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को आगामी कार्यकाल हेतु सभी ने शुभकामनाएं प्रदान की ।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page