स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की भारत माता की आरती,आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के समर्थन में हुआ आयोजन

 

बरेली –   जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के पश्चात भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की गई कार्रवाई के समर्थन में मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली नगर में एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मंत्री पटेल ने कहा, “जिन्होंने धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की है, और जो आतंकवादियों को पनाह तथा समर्थन दे रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यह आज का भारत है—यह झुकेगा नहीं, बल्कि रणनीति के साथ डटकर उत्तर देगा।”

उन्होंने भारतीय सेना की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “हमारे सुरक्षाबलों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसे केवल धन्यवाद के कुछ शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता। उनका योगदान ही राष्ट्र की आधारशिला है।”

यह कार्यक्रम न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को बल देने वाला रहा, बल्कि देश की सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के प्रति एकजुटता का प्रतीक भी बना।

  • Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा सुनने उमडा जन सैलाब

    गोवर्धन पूजा के साथ 56 प्रकार का लगाया गया भोग सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर हरिओम नगर में श्रीमदभागवत कथा के पंचम दिवस पर…

    Read more

    Die besten Zahlungsmethoden für jedes cluedo Slot Free Spins Verbunden Casinos im Übersicht

    Content Cluedo Slot Free Spins – Comment détecter et vérifier les indices d’un jeu truqué dans Betify Casino Kryptowährungen: Nachfolgende Staatsstreich das Spielsaal-Gutschriften In besitz sein von ihr Traktandum-10 Einzahlmethoden…

    Read more

    You cannot copy content of this page