भौड़िया में शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

रणधीर सिंह धाकड़ ग्राम भोड़िया खरगोन
       सिटी बीट न्यूज नेटवर्क

रायसेन जिले के बरेली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भौड़िया में शनिदेव स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ करने से पूर्व रविवार को ग्राम भौडिया के राम-जानकी मंदिर से सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने जल भरे कलशो को सिर पर रख कर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली। डीजे-बैंड-बाजे,धार्मिक गीतों पर भक्ति में श्रृद्धालुओं से शिव महापुराण कथा में पहुंचने का आवाहन किया। कलश यात्रा राम-जानकी मंदिर स्टेंड से प्रारंभ होकर माता चौंक, हनुमान मंदिर, गांव में से मुख्य रास्ते से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची जहां महिलाओं द्वारा समस्त कलश स्थापित किए गए। ग्राम वासियों ने मंगल कलशयात्रा जहां-तहां फूल बरसा कर स्वागत किया। कथा आचार्य डॉ. पं अतुलकृष्ण भटेले आचार्य रोसरा वाले गुरुजी के सानिध्य में 12 अप्रेल से 18 अप्रेल तक प्रतिदिन दोप. 01 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा वाचिका बालविदुषी सुश्री क्षमानिधि जी माँ कामाख्या साधना केन्द्र, सिवनी खुर्द, जिला-धमतरी (छ.ग.) के श्री मुख से श्री शिव महापुराण कथा सुनाई जाएगी। कथा स्थल को भव्य व दिव्या बनाने के लिए सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। समस्त चौधरी परिवार ने सभी भक्तगणों से शिवपुराण कथा में पधारे की अपील की।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page