22 अप्रैल बुधवार को धूमधाम से मनेगा श्री परशुराम जी का प्राकट्योत्सव – शोभा यात्रा एवं धर्म सभा का होगा आयोजन।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। 22 अप्रैल 2026, बुधवार को दोपहर 3:00 से रामलीला मैदान भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव की विशाल शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में विराट धर्म सभा के रूप में समापन होगा,जिसमें परम पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल वाले गुरु जी का आशीर्वचन प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी जी मांगरोल और विशेष आमंत्रित अतिथि पं संजय महता धुरंधर फेम होगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में सभी क्षेत्रीय संतों के साथ महिलाओं और सर्व समाज को भी आमंत्रित किया गया है,साथ ही बताया कि इस बार अलग-अलग आकर्षक झांकियां बनाकर समाज के गौरव को प्रदर्शित किया जाएगा। नगर में प्रति बर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्व ब्राहम्ण सनातन धर्म सेवा समिति बरेली के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस बर्ष 22 अप्रैल को बरेली में सुबह पूजन-हवन के बाद दोपहर में मुख्य बाजारों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी,जिसमें झांकियां, डीजे-ढोल और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page