बरेली – रायसेन 30 जून 2025 – शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था निरस्त करने संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ बरेली ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

बरेली — रायसेन 30 जून 2025

प्रदीप धाकड़
मो 9425654291

बरेली । संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ बरेली ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि
1 शिक्षक दूरदराज के गांवों में अप-डाऊन करते हैं क्योंकि वहाँ निवास की कोई व्यवस्था नहीं हैं आने जाने में कभी किसी परेशानी के कारण थोड़ा लेट होने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
2. शिक्षकों से बीएलओ, डाक पहुंचाने, जानकारी भेजने, स्कूलों में परीक्षा ड्युटी जैसे कई दीगर कार्य कराये जाते हैं। इससे शिक्षक को स्कूल समय को नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर पहुँचकर ई-अल्डेस लगाना कठिन या असंभव होगा।
3. ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को बरसात में नदी, नाले विपरीत मौसम में पहुंच कर ई-अटेंडेंस लगाना कठिन है साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में परिस्थितियाँ विभिन्न होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन्टरनेट की सुविधा भी एक कठिन है।
4. स्कूल परिसर में उपस्थित रहकर किसी कारण आने और जाने की ई-अटेंडेंस समयावधि में नहीं लगाने पर अर्द्ध दिवस का अवकाश काट लिया जायेगा।
5. ई-अटेंडेंस द्वारा उपस्थिति न लगाने पर शिक्षक को अनुपस्थित माना जाएगा। यह व्यवहारिक नहीं हैं।
6. अन्य विभागों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू नहीं हैं। यह पक्षपात पूर्ण निति हैं जिससे शिक्षकों का मनोबल गिरेगा।
7. ई-अटेंडेंस व्यवस्था से शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार मानवीय गरिमा के सम्मान पर ठेस एवं इस प्रकार शिक्षकों को निशाना बनाना अन्यायपूर्ण हैं।
इन प्रमुख मांगो को लेकर आज मुख्यमंत्री मोहन यादव से संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ बरेली ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page