अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से भीगा गेहूं — भौड़िया वेयरहाउसों पर किसानों की बढ़ी चिंता

रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन)

बरेली, भौड़िया और आसपास के क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवा के साथ बारिश ओले शुरू हो गए। इस अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान पहले से ही स्लाइड बुकिंग को लेकर परेशान था। गुरुवार को करीब 4:00 बजे अचानक मौसम बिगड़ने से किसानों में हलचल मचा दी। कई किसानों का वेयरहाउसों के बाहर खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।कई किसान अपनी उपज को तुलाई के इंतजार में वेयरहाउसों के बाहर ही ढेर लगाकर रखे हुए थे, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण गेहूं को बारिश से बचाया नहीं जा सका। अधिक बारिश हुई तो गेहूं की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि पहले से ही तुलाई में देरी हो रही थी, ऊपर से मौसम की मार ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्लाइड बुकिंग की स्पीड बढ़ाई जाए जिससे जल्द से जल्द तुलाई की व्यवस्था की जाए और गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page