आंधी-तूफान और बारिश से मची तबाही, खरीदी केंद्रों पर गेहूं हुआ बर्बाद।

         रणधीर सिंह धाकड़
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया ( बरेली )

अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। शनिवार दोपहर दो बजे से तेज आंधी, तूफान और बारिश के चलते अफरा तफरी मचा दी। खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भी पूरी तरह भीग गया, जिससे वहां तालाब जैसे हालात बन गए हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, क्योंकि कई जगहों पर गेहूं पानी में डूबा दिखाई दिया। तेज हवाओं का असर इतना जबरदस्त था कि कई वेयरहाउसों की चादरें उड़ गईं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बिगड़ गए। मकानों पर लगी टीन-चादरें पतंग की तरह उड़कर सड़कों और चौराहों पर जा गिरीं। कई जगहों पर अस्थायी टप (छप्पर) भी पतंग की तरह उड़ते नजर आए। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

किसानों का कहना है कि समय पर स्लाइड बुक हो जाती तो शायद आज बारिश की आफत से बच जाते।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page