बरेली पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

विगत दिनांक 26 अप्रैल 2026 को बरेली में दिन दहाडे चोरी होने की सूचना के आधार पर थाना बरेली में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जिसमें बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन, मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली ने कपिल गुप्ता द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया,मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अमित रैकवार की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में संदेही अमित रैकवार द्वारा दिनांक 26/04/26 को दोपहर 3.00 बजे अपने पडोसी रजनीश कुमार द्विवेदी निवासी बरेली रायसेन के घर पर ताला डला देखकर चोरी कि नियत से उनके घर के कमरे की खिडकी को खोलकर अन्दर घर मे घुस गया और अन्दर कमरे मे रखी अलमारी का ताला तोडकर जेवरात व नगदी चुरा लिए थे। आरोपी के कब्जे से सोना चांदी के जेवरात कुल मशरूका कीमती लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपी अमित रैकवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी अमित रैकवार पिता परषोत्तम उर्फ राजू रैकवार उम्र 24 साल निवासी नदी रोड होली चौक हाल वात्सल्य स्कूल के पास बरेली रायसेन।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट…

    Read more

    रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम…

    Read more

    You cannot copy content of this page