स्कूल रेडिसन मेला 30 जून को,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

महिला बाल विकास विभाग बरेली और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में अलग अलग सेक्टरों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती जुलेखा खान, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती चित्रलेखा श्रीवास्तव उपस्थित रही। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर राकेश अहिरवार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में स्कूल रेडिसन मेला कराने की प्रक्रिया समझाई गई। बच्चों के शारीरिक,मानसिक,भाषाई,सामाजिक विकास के प्रमुख क्षेत्रों पर जानकारी दी गई समुदाय आधारित गतिविधियों पर भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों को सीखने के अनुकूल माहौल देना जरूरी है। इससे बुनियादी समझ बनेगी,आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसी उद्देश्य से 30 जून 2026 को बरेली परियोजना के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडिसन मेला 1 एवं मेला 2 होगा। मेले में बच्चों की सीखने की तैयारी का आकलन किया जाएगा। माताओं और अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्हें बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी साथ ही एसएमएस के माध्यम से गतिविधि भेजी जाएगी। द्वितीय मेला 30 जून 2026 में होगा।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page