सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक कार्यसुविधा हेतु अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय द्वारा सहायक कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर तथा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्यविभाजन किया गया है। जारी आदेश के तहत अंकित कुमार जैन को एसडीएम बरेली का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार हर्षल चौधरी को एसडीएम गैरतगंज तथा श्रीमती अलका सिंह को एसडीएम सिलवानी का दायित्व सौंपा गया है।अंकित कुमार जैन सहायक कलेक्टर को जिला कार्यालय में आवंटित शाखाओं का कार्य हर्षल चौधरी संयुक्त कलेक्टर जिला रायसेन द्वारा संपादित किया जाएगा।








