रायसेन, 01 अगस्त 2025 – सांची विधायक डॉ चौधरी ने जिले को प्राप्त निःशुल्क दो शव वाहन को हरी झण्डी दिखाई…

रायसेन, 01 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

रायसेन स्थित जिला चिकित्सालय परिसर में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा निःशुल्क दो शव वाहन को हरी झण्डी दिखाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मनुष्यता, सेवा भाव और समाज के गरीब वर्ग सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क शव वाहन सेवा प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था से परिवहन सुविधा प्राप्त होने पर दिवंगत व्यक्ति की देह को ससम्मान गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में सुविधा होगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिसमें वाहन चालक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page