रायसेन, 02 अगस्त 2025 – जिले के 163532 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 32 करोड़ 70 लाख रु से अधिक राशि अंतरित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायसेन, 02 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654251

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि किसानों को वितरित की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 163532 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 70 लाख 64 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त राशि का वितरण कार्यक्रम सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।

सांची विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसानों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष चार हजार रु की राशि प्रदान की जाती है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही किसान उपस्थित रहे।

जिले के 163532 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 70 लाख 64 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 44014 किसानों को 88028000 रू, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 52458 किसानों को 104916000 रू, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 24105 किसानों को 48210000 रू तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 42955 किसानों को 85910000 रू की राशि वितरित की गई।

  • Related Posts

    A Comprehensive Guide to Dinabolyn 10 Mg Course

    Introduction to Dinabolyn 10 Mg Dinabolyn 10 Mg is a popular anabolic steroid known for its potent effects on muscle growth and performance enhancement. It is primarily used by bodybuilders…

    Read more

    Kerio Control Crack only [Final] x86x64 [Clean] 2026

    🔍 Hash-sum: 37f5356479b7748d8699bbc9cbb57aba 🕓 Last update: 2026-03-12 Verify Processor: 1+ GHz for cracks RAM: 4 GB for keygen Disk space: 64 GB for setup A powerful solution that was especially…

    Read more

    You cannot copy content of this page