उज्जैन महाकाल: श्री उमा-महेश स्वरूप में महाकाल निकले नंदी रथ पर, भक्तों ने किया धूमधाम से स्वागत

MP News: सावन महीने के चौथे और आखिरी सोमवार पर आज उज्जैन में भगवान महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई। महाकाल मंदिर के सभा मंडप में भगवान महाकाल की पालकी का पूजन किया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी। इस दौरान लाखों श्रद्धालु शामिल होकर एक बड़ा धार्मिक उत्सव बने।

भगवान महाकाल के विभिन्न रूप

शाही सवारी में भगवान महाकाल के कई रूपों के दर्शन हुए। पालकी में महाकालेश्वर, चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में भगवान विराजमान थे। इसके अलावा गजराज पर मनमहेश रूप, गरुड रथ पर शिव तांडव प्रतिमा, और नंदी रथ पर उमा-महेश जी स्वरूप में भगवान महाकाल सवार थे। सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, भजन मंडली, झांझ मंडली और पुलिस बैंड भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें…महाकाल की चौथी सवारी में ट्राइबल और लोक नृत्य दलों की प्रस्तुति, नंदी रथ पर रहेंगे उमा-शंकर

रामघाट पर पूजा

भगवान महाकाल की सवारी रामघाट पहुंची, जहां भगवान महाकाल का पूजन किया गया। इसके बाद सवारी मंदिर लौटी। इस दौरान हर तरफ भक्ति और श्रद्धा का माहौल था, और लोग इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें…कैसे हुई काल के काल बाबा महाकाल की उत्पत्ति? पढ़ें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की अद्भुत कहानी

भस्म आरती का आयोजन

दिन की शुरुआत तड़के ढाई बजे भस्म आरती से हुई, जब भगवान महाकाल के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल अर्पित कर भस्म रमाई गई। इसके बाद पंचामृत अभिषेक पूजा के साथ भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया, जिसमें भांग, चंदन और आभूषणों का विशेष रूप से उपयोग किया गया।

श्रद्धालुओं की संख्या

दोपहर तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके थे। इससे पहले श्रावण माह के पहले सोमवार पर 2.5 लाख, दूसरे सोमवार पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि तीसरे सोमवार को लगभग 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।

रतलाम और गरोठ में भी महाकाल की सवारी

रतलाम के अमृत सागर तालाब किनारे स्थित भगवान गढ़ कैलाश महादेव मंदिर से भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली गई। इस सवारी में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार ने पूजा-पाठ किया और पालकी को उठाया।

इसके अलावा, मंदसौर के गरोठ में महाकाल समिति द्वारा भोलेनाथ की शाही सवारी निकाली गई। इस सवारी में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए “जय बम” के नारे लगाते हुए सवारी के साथ चल रहे थे।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    बरेली में श्रीमदभागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के वातावरण में सोमवार को श्रीमदभागवत जी की भव्य शोभायात्रा निकली। इसी के साथ कथा महोत्सव का शुभारंभ हो…

    Read more

    स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने बरेली सिविल अस्पताल में नवनिर्मित द्वितीय तल पर नवीन भवन और स्वचालित लिफ्ट का किया लोकार्पण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल बरेली में नवनिर्मित द्वितीय तल पर नवीन भवन का लोकार्पण किया…

    Read more

    You cannot copy content of this page