रायसेन, 08 अगस्त 2025 – रायसेन जिले के उमरिया में बनने वाली रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का 10 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन

रायसेन, 08 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

 

रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में बनने वाली रेल्वे कोच निर्माण इकाई का 10 अगस्त को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। औबेदुल्लागंज स्थित दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले इस शिलान्यास कार्यक्रम हेतु की जा रहीं तैयारियों की कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को औबेदुल्लांज में समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारत अर्थ मूवर्स परियोजना द्वारा रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, एसडीएम सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page