
SSC Exam Calendar 2025 : एसएससी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) द्वारा SSC Calendar 2025 जारी किया गया है। जिसमें एसएससी परीक्षा 2025 के कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तारीखें शामिल हैं।
इस कैलेंडर के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा कब आयोजित होगी और इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या होगी। यदि आप SSC की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
SSC एग्जाम कैलेंडर 2025
नीचे दिए गए टेबल में SSC एग्जाम कैलेंडर 2025 की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जानकारी दी गई है।
परीक्षा का नाम | सूचना की तारीख | आवेदन की अंतिम तारीख | परीक्षा की तारीख |
---|---|---|---|
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए) | — | — | 8 जून 2025 |
SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए) | — | — | 8 जून 2025 |
ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2022-2024 | — | — | 8 जून 2025 |
चयन पोस्ट परीक्षा, चरण-XIII, 2025 | 2 जून 2025 | 23 जून 2025 | 24 जुलाई – 4 अगस्त 2025 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 – 11 अगस्त 2025 |
संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 12 अगस्त 2025 |
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL), 2025 | 9 जून 2025 | 4 जुलाई 2025 | 13 – 30 अगस्त 2025 |
दिल्ली पुलिस और CAPFs में उप-निरीक्षक परीक्षा, 2025 | 16 जून 2025 | 7 जुलाई 2025 | 1 – 6 सितंबर 2025 |
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL), 2025 | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 – 18 सितंबर 2025 |
MTS और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2025 | 26 जून 2025 | 24 जुलाई 2025 | 20 सितंबर – 24 अक्टूबर 2025 |
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 | 30 जून 2025 | 21 जुलाई 2025 | 27 – 31 अक्टूबर 2025 |
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष परीक्षा, 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा, 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा, 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला परीक्षा, 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | नवम्बर – दिसम्बर 2025 |
ग्रेड ‘C’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 | जुलाई – सितम्बर 2025 | अगस्त – नवम्बर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
CAPFs, NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा, 2026 | अक्टूबर 2025 | नवम्बर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
क्यों जरूरी Exam Calendar
इस परीक्षा कैलेंडर को जानने के बाद, उम्मीदवार सही समय पर अपनी तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा की तारीखों के अनुसार योजना बना सकते हैं। एसएससी की विभिन्न परीक्षाएं देशभर में आयोजित होती हैं, और हर परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखें और विज्ञापन तारीखें निर्धारित की गई हैं।
परीक्षाओं के लिए तैयारी की टिप्स
- टाइम मैनेजमेंट: SSC परीक्षा के लिए समय का सही उपयोग करें। समय-समय पर अपनी तैयारी की समीक्षा करें।
- सिलेबस को समझें: हर परीक्षा का सिलेबस अलग होता है, इसलिए सिलेबस का अध्ययन करें।
- प्रैक्टिस पेपर्स: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
यह खबर भी पढ़ें…MP Seekho Kamao Yojana : MP में सीखने साथ कमाई का मौका
आप इस लिंक पर जाकर भी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
https://haryanajobs.in/wp-content/uploads/SSC-Exam-Calendar-2025-26-1.pdf
Staff Selection Commission | Jobs in Staff Selection Commission | Exam News | Education news | top education news
hesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧