यूको बैंक बरेली के खाता धारकों के पास आ रहें फर्जी कॉल, प्रबंधक ने कहा ओटीपी या अन्य दस्तावेज नहीं करें शेयर,फर्जी काल करने वालों से रहें सावधान

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

युकों बैंक शाखा प्रबंधक बरेली द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 22.07.2026 से हमारे ग्राहकों के पास मोबाइल नं 9939033435 से फोन आ रहा है फोन पर यह कहा जा रहा है कि वह यूको बैंक बरेली शाखा से बात कर रहे हैं और यह बताया जाता है कि केवाईसी के सत्यापन हेतु आपकों फोन किया हैं फोन पर ओटीपी की मांग की जाती है तथा ओटीपी न देने पर खाता बंद कर दिए जाने की धमकी दी जा रहीं है। आप सभी सम्मानित ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि बैंक कभी भी फोन पर आपसे ओटीपी या आपके अन्य दस्तावेज की मांग नही करता है। यदि आपसे फोन पर ओटीपी या आपके दस्तावेज मांगे जाते है तो यह धोखाधड़ी हो सकती है। अतः आपसे निवेदन है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने दस्तावेज एवं ओटीपी न शेयर करें।

शाखा प्रबंधक बरेली शाखा

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page