ऋषि पंचमी व्रत, महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा से किया पूजन

भैंस के दूध के लिए परेशान होते रहे भक्त

प्रदीप धाकड़/कमल याज्ञवल्क्य
रायसेन/बरेली।

भाद्रपद शुक्ल पंचमी को महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला ऋषि पंचमी पर्व गुरूवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। यह पर्व सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन सप्तऋषियों की पूजा-अर्चना कर ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। सुबह से ही बरेली नगर व ग्रामीण अंचल में महिलाएं व्रत-पूजन की तैयारियों में लगीं। स्नान-ध्यान के बाद वे उन्होंने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर सप्तऋषियों का चित्र अथवा प्रतीक रूप रखकर पूजन किया गया। पारंपरिक कथा का श्रवण किया गया। मंदिरों में भी सुबह से शाम तक विशेष पूजन-अर्चना हुई। महिलाओं ने व्रत-उपवास कर ऋषियों की पारंपरिक पूजा की। इस दिन भैस के दूध और घी का ही पूजन में उपयोग किया जाता है। बरेली में सुबह से ही भैंस का दूध तलाशने कई परेशान होते रहे। कई भक्तों को भैंस दूध नहीं मिला। गांव गांव भैंस के दूध की उपल्बधता में परेशानी रही। फिर भी महिलाओं ने आस्था ​सहित पूजन और व्रत किया।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page