आबकारी विभाग बरेली द्वारा 06 पेटी देशी मसाला मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए मोटर सायकिल सहित जप्त

सिटी बीट न्यूज
बरेली ( रायसेन )।

जिला कलेक्टर रायसेन अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शहनाज कुरेशी के नेतृत्व मे अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्त बरेली के आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा आबकारी बल के सहयोग से दिनांक 28.08.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर खरगोन से बरेली की ओर आने वाले मार्ग पर ग्राम भोंडिया नहर के पास नाकेबंदी की जाकर बिना नम्बर की एक हीरो सी.डी.डीलक्स मोटरसायकिल पर दो झोलों में रखी हुई 06 पेटियों में रखे 300 पाव देशी मसाला मदिरा के अवैध रूप से परिवहन करते हुए उक्त मोटर सायकिल को मय मदिरा के जप्त किया गया| आरोपी आबकारी स्टाफ को नाके बंदी करते हुए देख मोटर सायकिल को मय मदिरा के घटना स्थल पर पटककर मौके से फरार होने में कामयाव हो गया

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page