एयरगन फायर से युवक घायल, बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवाड़ा की घटना

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

सिटी बीट न्यूज
बरेली (रायसेन )

अनंत चतुर्दशी के दिन निकले गणेश विसर्जन जुलूस में एक युवक ने जुलूस के दौरान एयरगन से फायर कर एक युवक को घायल कर दिया। घटना थाना बरेली क्षेत्र के ग्राम खैरवाड़ा की है। फरियादी सूरजप्रसाद साहू पिता बालाराम साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम खैरवाड़ा ने बरेली थाना में आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

साहू ने बताया कि वह ग्राम खैरवाड़ा में किराना दुकान संचालित करता है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी दुकान के सामने से गणेश विसर्जन का जुलूस गुजर रहा था। इस दौरान आतिशबाजी और फटाखे फोड़े जा रहे थे। फरियादी ने बताया कि उन्होंने प्रदोष द्विवेदी को फटाखे फोड़ने से मना किया था, जिस पर प्रदोष ने आवेश में आकर जान से मारने की नीयत से अपनी छोटी एयरगन बंदूक में छर्रा डालकर उनके बेटे पर फायर कर दिया।

अनमोल साहू उस समय अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर खड़ा था। एयरगन का छर्रा उसके बाएं आंख के पास जा लगा जिससे उसकी आंख से खून बहने लगा। घटना को जुलूस में शामिल लोगों ने भी देखा। घायल अवस्था में अनमोल को तत्काल परिजन लेकर सिविल अस्पताल बरेली पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि फरया​दी साहू की रिर्पोट दर्ज कराई गई है मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115 (2) और 118 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page