पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल की पुण्य स्मृति में हो रहा श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बरेली में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)

रविवार को नगर के श्रीगणेश मंदिर से गीतांजलि मैरिज गार्डन तक श्रीमद् भागवत् जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 20 सितम्बर, शनिवार तक चलने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत् कथा का आयोजन पूर्व विधायक भगवतसिंह  पटेल की स्मृति में हो रहा है। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन के भागवत् किंकर पंडित कृष्णकांत शास्त्री  हैं। कथा का समय दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक है। कथा के आयोजक मदनसिंह पटेल,ठाकुर सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल तथा योगेन्द्र सिंह पटेल सहित समस्त पटेल परिवार नयागांव है। इस भव्य शोभायात्रा यात्रा में नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, हीरा भैया धाकड़, पूरन सिंह धाकड़,वीरेन्द्र धाकड़,हिउस अध्यक्ष दिनेश बबेले, अंशुल वर्मा,​अनिल धाकड़,सचिन शांडिल्य, शारदा सराठे सहित सेकड़ो नागरिक और महिलाए सम्मिलित हुए।

सिर पर रखा श्रीमद् भागवत् ग्रंथ

इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीगणेश मंदिर से हुआ। शोभायात्रा के पहले श्रीमद् भागवत् जी की पूजा अर्चना की गई। कथा के यजमान पटेल परिवार के सुरेन्द्र सिंह पटेल ने श्रीमद् भागवत् ग्रंथ को श्रृद्धा सहित सिर पर रखकर गाजे बाजे के कथा स्थल तक लाकर सम्मान सहित व्यास गादी पर विराजमान किया। कथा व्यास भागवत् किंकर कृष्णकांत शास्त्री जी और विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में पटेल परिवार ने वैदिक विधान से भगवान् के स्वरूप महाग्रंथ भागवत् जी की पूजा आरती की।

हाथों में झंडा और रथ पर बैठे कथा व्यास

श्रीगणेश मंदिर से प्रारंभ हुई इस भव्य शोभायात्रा यात्रा में शामिल सभी के हाथों में झंडा लहरा रहे थे।महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा की शोभा बढाई। कथा व्यास जी को घोड़े के रथ पर बैठाकर कथा स्थल तक स्वागत करते हुए लाया गया। इस दौरान बैंड बाजों धुन पर भक्त थिरक रहे थे और जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ। पटेल परिवार ने नगर सहित सभी क्षेत्र वासियों से कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    जिले में अवैध संशोधित पटाखे (कार्बाइड गन) पर प्रतिबंध

    आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर होगी कार्रवाई सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)। नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी…

    Read more

    बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने खरगोन एवं जामगढ़ के मढ़ई मेले में किया- किशोरी जागरूकता संवाद

    कहा- समाज के सहयोग से लाएंगे किशोरियों में जागरूकता सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन बरेली (रायसेन)। रायसेन पुलिस द्वारा संचालित “किशोरी जागरूकता संवाद” अभियान के तहत गुरूवार शाम को बरेली…

    Read more

    You cannot copy content of this page