कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने देवरी में सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण

बच्चों से किया संवाद, पढ़ाई में एकाग्रता लाने के तरीके भी बताएं

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क ( रायसेन )

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को रायसेन जिले के देवरी में स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अनुपस्थित दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और शैक्षणिक जानकारी ली। बच्चों से संवाद के दौरान बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उसे प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन देते हुए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों को अपने आईएएस बनने के बारे में बताया और पढ़ाई में एकाग्रता लाने के तरीके भी बताए।

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page