बरेली के विख्यात माँ कालीजी के दिव्य धाम में गूंजेगे माँ की महिमा के भजन

मंगलवार को माँ कालका धाम ग्रुप के तत्वावधान में थाना ग्राउंड में होगा विशाल देवी जागरण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

नगर के विख्यात माँ कालीजी के दिव्य धाम में देवी जागरण में मैया के भक्ति गीत गूंजेगे। विशाल देवी जागरण में माँ करुणा सागर की महिमा के भव्य कार्यक्रम का आयोजन मां कालका धाम ग्रुप बरेली के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को रात आठ बजे से होगा।गुनगुन गुंजन तिवारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा इस विशाल देवी जागरण में सुमधुर संगीतमय भक्ति गीतों से पूरा वातावरण धर्ममय होगा और माँ की चरणों की वंदना में सभी लीन होंगे।

माँ कालका धाम ग्रुप ने किया आग्रह, दी जानकारी

30 सितंबर, मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे थाना ग्राउंड बरेली में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ग्रुप ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हैं एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी करेंगे। माँ कालका धाम ग्रुप ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page