कलेक्टर विश्वकर्मा ने सिलवानी में आयोजित खण्ड स्तरीय जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं,अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  ( रायसेन )।

प्रति मंगलवार को सिलवानी में आयोजित होने वाली खण्ड स्तरीय जनसुनवाई इस बार आवेदकों के लिए खास रही। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा स्वयं उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे और आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुए निराकरण किया। उन्होंने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारी को समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही निराकरण उपरांत अवगत कराने के भी निर्देश दिए। प्रायः जनसुनवाई दोपहर 01 बजे तक आयोजित होती है, लेकिन कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा दोपहर ढाई बजे तक जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल भी साथ रहे।सिलवानी तहसील प्रांगण में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि खण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक और शीघ्र निराकरण किया जाए, जिससे कि उन्हें समस्या के समाधान हेतु जिला मुख्यालय पर आने के लिए परेशान ना होना पड़े। जनसुनवाई में 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में सिलवानी एसडीएम हर्षिल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page