कार्बाइड गन एवं सुतली बम से घायलों का शासन – प्रशासन ने अस्पताल में जाना हाल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (भोपाल)।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन तथा जिला प्रशासन के निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एमपी नगर), तहसीलदार एवम नायब तहसीलदार(एमपी नगर), सीएसपी श्री कश्यप के साथ एम्स अस्पताल में कार्बाइड गन से घायल हुए बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। वहाँ उपस्थित डॉ विवेक तथा अन्य डॉक्टर स्टाफ द्वारा सभी बच्चों को दिए जा रहे उपचार की स्थिति से अवगत करवाया। बताया गया है कि एम्स अस्पताल में कुल 10 बच्चे कार्बाइड गन तथा सुतली बम से घायल होना पाए गए जिनमें से 5 बच्चों की आँखों का ऑपरेशन किया जा चुका है,और 3 बच्चों का ऑपरेशन आज होना है। इसके साथ ही सभी बच्चों के परिजनों से भी बात की।

सभी घायलों की जानकारी यह है

बताया गया है कि कार्बाइड गन से घायल कुल- 08 घायल हुए जिनमें
कार्तिक, उम्र 14 वर्ष
निवासी- सोहागपुर (नर्मदापुरम), आशीष मालवीय, उम्र- 17 वर्ष
निवासी – मिसरोद (भोपाल), युवराज पाल, उम्र- 11 वर्ष
निवासी – सोडानिया,बुधनी (सीहोर),सत्येंद्र गुर्जर, उम्र – 17 वर्ष निवासी – ग्वालियर , दीपेश मालवीय, उम्र- 12 वर्ष
निवासी – बैरसिया (भोपाल), राहुल अहिरवार, उम्र- 25 वर्ष
निवासी – कोकता बाईपास (भोपाल), सार्थक गौर, उम्र- 15 वर्ष
निवासी – ओबैदुल्लागंज (रायसेन)एवं ऋतिक अहिरवार, उम्र- 8 वर्ष
निवासी – धोबीखेड़ा, शमशाबाद (विदिशा)। इसके अलावा सुतली बम से घायल होने वाले अन्नू मालवीय, उम्र – 14 वर्ष
निवासी – आशिमा माल के पास (भोपाल), एवं शुभ मित्तल, उम्र – 16 वर्ष
निवासी – भोपाल शामिल हैं।

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page