धोखेड़ा में सप्तशक्ति संगम गोष्ठी का आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

सरस्वती शिशु मंदिर बरेली जिला रायसेन मध्य प्रदेश ग्राम धोखेड़ा में सप्तशक्ति संगम गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि मीरा रघुवंशी दीदी,कमलेश रघुवंशी ( मिलिट्री इंजीनियर ) मुख्य वक्ता के रूप में भारती सोनी दीदी ( विधालय संयोजिका ) व दूसरे वक्ता के रूप में दीपा ठाकुर दीदी रहीं। विद्यालय की भारती सोनी दीदी ने अपने उदबोधन में कहा कि बेटियों को सही मार्गदर्शन देने में तथा परिवार को एकजुट बनाए रखने में नारी शक्ति की मुख्य भूमिका होती है,और माताओं से कहा कि बेटियों का बेटों की तरह पालन – पोषण तो करे लेकिन उन्हें अच्छे संस्कार भी दें। दीपा ठाकुर दीदी ने माताओं और बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नारी शक्ति वह शक्ति है जो असम्भव कार्य को सम्भव कर सकती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page