नगर परिषद बरेली को मिला आईएसओ 9001:2025 प्रमाण पत्र

नगरीय सेवाओं, स्वच्छता और विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

नगर परिषद बरेली ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यों का परचम लहराते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) से आईएसओ 9001:2025 प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। यह प्रमाणन नगरीय क्षेत्र में नागरिक-उन्मुख सेवाओं, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, स्वच्छता प्रबंधन और विकास कार्यों की पारदर्शी एवं बेहतर प्रणाली के लिए प्रदान किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद बरेली द्वारा समग्र आईडी, खाद्यान्न पर्ची, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एकीकृत विकास कार्यों, स्वच्छता सुविधाओं के उन्नयन तथा विकास कार्यों के नियमित ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार एवं उपलब्धियां दर्ज की गईं। इन सभी व्यवस्थाओं का अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जिसके उपरांत नगर परिषद को आईएसओ 9001:2025 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

प्रमाण पत्र को नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिशंकर वर्मा ने प्राप्त किया। आईएसओ प्रमाण पत्र की प्राप्ति पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण तथा परिषद के कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page