बरेली स्थित जामगढ़ में गीता जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  ( रायसेन )

रायसेन जिले के बरेली स्थित जामगढ़ में गीता जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें साधु-संत, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि वह 16 वर्ष की आयु से श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन कर रहे हैं। गीता जीवन के हर चरण में मार्गदर्शक है। गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण है। गीता से भक्ति मार्ग, ज्ञान मार्ग और कर्म मार्ग से मोक्ष प्राप्ति का रास्ता भी दिखायी देता है। श्रीमद् भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page