बोर्ड परीक्षा परिणाम में उन्नयन के लिए एस डी एम संतोष मुद्ग़ल ने किया मार्गदर्शित।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

20 दिसंबर 2025 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बरेली में दोपहर 1:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) संतोष मुदगल द्वारा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम में उन्नयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने विद्यार्थियों से सीधा शैक्षिक संवाद करते हुए अध्ययन के दौरान आने वाली कठिनाइयों,परीक्षा संबंधी चुनौतियों तथा उनके प्रभावी निदान पर विस्तृत चर्चा की। मार्गदर्शन सत्र में संतोष मुदगल ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन,समय प्रबंधन,उत्तर लेखन शैली तथा सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में प्रेरित किया और बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। विद्यालय भ्रमण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय के प्राचार्य के. के. बानी से विद्यालय की शैक्षिक प्रगति,कक्षाओं के संचालन,शिक्षण कार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि हेतु आवश्यक निर्देश दिए,निरीक्षण के समय विद्यालय की कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित पाई गईं। विद्यालय की व्यवस्थाओं,अनुशासन, विद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों एवं शैक्षणिक वातावरण पर एसडीएम संतोष मुदगल ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page