कलेक्टर तथा एसपी ने बाल विवाह रोकने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायसेन, 25 अप्रैल 2025

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में नागरिकों को बाल विवाह नहीं कराने के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे तथा जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बघेल द्वारा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम की जिले में सहयोगी संस्था कृषक सहयोग संस्थान द्वारा तैयार कराया गया यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह कराने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। कलेक्टर श्विश्वकर्मा ने कहा कि बाल विवाह अब सिर्फ सामाजिक बुराई नहीं कानूनन अपराध भी है। यह रथ बाल विवाह के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारियां देकर लोगों को जागरूक करेगा। पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे ने कहा कि बाल विवाह कराने या बाल विवाह में शामिल होने पर दो साल की सजा या एक लाख रु जुर्माना हो सकता है। यदि कहीं बाल विवाह होने की संभावना या सूचना प्राप्त हो तो प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस या चाईल्ड लाइन नम्बर पर जानकारी दी जा सकती है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एचबी सेन भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page