डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का “लक्ष्य खेल महोत्सव–2025” सोमवार को

अभिज्ञान नरेन्द्र पटेल होंगे मुख्य अतिथि

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

“स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और उज्ज्वल भविष्य” के संकल्प के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं खेल कौशल को निखारने हेतु डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल (मध्यप्रदेश बोर्ड), बरेली द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव ‘लक्ष्य–2025’ का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। यह महोत्सव नन्हें खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भव्य खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि दैनिक शुभ चौपाल (भोपाल, ग्वालियर एवं इंदौर से प्रकाशित) के प्रबंध संचालक एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत अभिज्ञान नरेन्द्र पटेल (सुपुत्र माननीय मंत्री राजर्षि श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश शासन) होंगे।कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत ‘राजा भैया’ चौधरी रहेंगे।

खेल महोत्सव का शुभारंभ

29 दिसम्बर 2025 (सोमवार) सुबह 9 बजे थाना ग्राउंड, बरेली में होगा। महोत्सव के अंतर्गत अनुशासित मार्च पास्ट, शौर्य प्रदर्शन, तथा लक्ष्य की ओर अग्रसर खेल स्पर्धाएँ आकर्षण रहेंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page