सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

रविवार को पतंजलि एवं भारत स्वाभिमान न्यास कि राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन प्रेम नगर,लक्ष्मीनाथ कॉलोनी में नागेन्द्र सिंह लोधी की कक्षा में किय गया। जिसमें सहयोग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन और जिले भर में एवं संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। मध्य प्रदेश पूर्व से पधारे प्रदेश प्रभारी करण सिंह जी पवार द्वारा ऑनलाइन योग प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सहभागिता करने पर प्रकाश डाला गया एवं जिले में संगठन विस्तार करने पर जोर दिया गया। प्रदेश सहप्रभारी लक्ष्मण प्रसाद जी विश्वकर्मा ने बताया की हरिद्वार में स्वामी जी द्वारा कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, जिसका लाभ उठाएं एवं योग एवं आयुर्वेद अपना कर स्वस्थ रहें। जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत जी एवं रमेश शर्मा जी द्वारा जिला गठन का संकल्प लिया गया। बैठक में समस्त तहसीलों से कई लोगों ने सहभागिता की इसमें मुख्य रूप से रमेश चंद्र शर्मा,विसराम सिंह,जवाहरलाल मारण,मंडीदीप त्रिवेंद्रम दुबे, उदयपुरा,ठाकुर वीरेंद्र सिंह देवरी,जोगेंद्र कुमार राय, बलवंत सिंह ,बृजराज सिंह लोधी, चोखे लाल,अशोक लाल लोधी,एस के राय कोषाध्यक्ष भोपाल,आकाश राय योग शिक्षक ,बृजभूषण जी पटेल, सौरभ राय उदयपुरा, ओमप्रकाशचौहान सुल्तानपुर रायसेन, आदित्य रघुवंशी तहसील प्रभारी, देवी लक्ष्मण प्रसाद विश्वकर्मा, बलिराम विश्वकर्मा सिलवानी, देवेंद्र कुमार जी सिलवानी, योग साधक उमराव प्रसाद कुशवाह ,गोपाल स्वरूप ठाकुर, संजय शर्मा पत्रकार, हरि शरण बारिबा, महेंद्र सिंह रघुवंशी ,देवेंद्र भैया रघुवंशी, पंचम भैया पुलिस विभाग, ,रमेश कुमार यादव पुलिस विभाग, वीरेंद्र भावसार, स्वरूप सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।








