सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को रायसेन जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल-2, एफएल-3, एफएल-7 पूर्णतः बंद रखे जाने के साथ ही जिले की मदिरा उत्पादन इकाई लायसेंस डी-1, बी-3, एफएल-9, एफएल-9ए, सीएस-1बी में उत्पादन को छोड़कर आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं।








