बरेली में 31 जनवरी व 1 फरवरी को होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक

मध्य भारत प्रांत के 22 जिलों से 215 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल, शैक्षिक व सामाजिक विषयों पर होगा मंथन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मध्य भारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को रायसेन जिले के बरेली नगर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक स्थानीय गीतांजली गार्डन, जे.जे. रोड, बरेली में संपन्न होगी। बैठक में मध्य भारत प्रांत के 22 संगठनात्मक जिलों से 215 से अधिक चयनित प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यह पहला अवसर है जब अभाविप की प्रांत कार्यकारिणी बैठक बरेली में आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर संगठन एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बैठक में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया की विशेष उपस्थिति रहेगी। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश का वर्तमान सामाजिक व शैक्षिक परिदृश्य, संगठनात्मक विस्तार, विद्यार्थियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर व्यापक चिंतन किया जाएगा। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के 350 वर्ष, वंदे मातरम् के 150 वर्ष एवं भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष जैसे ऐतिहासिक एवं वैचारिक विषयों पर भी मंथन कर अभाविप की आगामी कार्ययोजना एवं दिशा तय की जाएगी।

अभाविप के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत कार्यकारिणी बैठक वर्ष में दो बार आयोजित होती है, जिसमें संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता एवं जिलों के प्रतिनिधि शामिल होकर शैक्षिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में पहली बार इस स्तर की बैठक का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

इसी क्रम में गुरुवार को बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें नगर एवं क्षेत्र के कई पत्रकार शामिल हुए। वार्ता के दौरान क्षेत्र के छात्र-छात्राओं से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषद पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की किसी भी शैक्षिक, प्रशासनिक या सामाजिक समस्या को लेकर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से संवाद कर समाधान का प्रयास किया जाएगा , और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि पर्यावरण प्रकृति के हित में भी कार्य कर रहा है ।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी, विदिशा विभाग संयोजक अश्विनी पटेल, रायसेन जिला संयोजक शुभम सेन तथा नगर अध्यक्ष निखिल खरे उपस्थित रहे बैठक की मीडिया प्रभारी एवं नगर सह मंत्री कु. पूनम अग्रवाल रही।

  • Related Posts

    अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यकारिणी बैठक का बरेली में हुआ समापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक का बरेली (रायसेन जिला) में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह बैठक 31 जनवरी…

    Read more

    कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ मांडरे ने बरेली में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य अमले की ली बैठक

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएमएचओ…

    Read more

    You cannot copy content of this page