अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यकारिणी बैठक का बरेली में हुआ समापन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक का बरेली (रायसेन जिला) में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह बैठक 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें मध्यभारत प्रांत के 22 जिलों से आए कुल 149 दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस दो दिवसीय बैठक में कुल 9 सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक, वैचारिक एवं कार्यक्रमात्मक विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में चरैवेति अभियान, संगठन विचार बैठक, छात्रावास सर्वेक्षण अभियान, नगर खेल कुंभ, वंदे मातरम के 150 वर्ष, महारानी अबक्का चौटा के 500 वर्ष, हल्दीघाटी के 450 वर्ष, ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम, परिसर चलो अभियान, Green Time to Activity Time अभियान, अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष, संविधान के 75 वर्ष, आपातकाल के 50 वर्ष, मिशन साहसी ऋतुमति, केंद्रीय प्रवास, परीक्षालक्ष्य कार्यक्रम एवं विभिन्न छात्र आंदोलनों जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी कार्ययोजनाएं निर्धारित की गईं।

बैठक के दौरान वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य, सदस्यता 2026, कार्यक्रमात्मक समीक्षा, सामाजिक अनुभूति 2026, आयाम एवं कार्य विभाग, प्रांत छात्रा संसद, वैचारिक एवं शिक्षा समूह रचना, जिला संयोजक वर्ग, विश्वविद्यालय प्रवास एवं छात्रसंघ से जुड़े विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। साथ ही आगामी राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक अवसरों को लेकर व्यापक कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें वंदे मातरम के 150 वर्ष, संविधान के 75 वर्ष, आपातकाल के 50 वर्ष, महारानी अबक्का चौटा के 500 वर्ष, हल्दीघाटी के 450 वर्ष एवं अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष जैसे महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं।

अंतिम सत्र में अभाविप द्वारा पूरे वर्ष चलाए जाने वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की घोषणा हुए ।

अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया ने कहा कि साथ में आना, साथ बैठना और साथ मिलकर कार्य करना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मूल कार्यपद्धति है। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्यकर्ता अपने विचार प्रस्तुत करता है तो उसके विचारों में “Work Locally, Think Globally” की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एबीवीपी का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता ऑल राउंडर होता है, उन्होंने परिषद के चार सूत्र—सामूहिकता, अनामिकता, अनौपचारिकता एवं पारस्परिकता पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर अभाविप मध्यभारत प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि पिछली प्रांत कार्यकारिणी बैठक में मध्यभारत प्रांत द्वारा लिए गए सभी लक्ष्यों को संगठन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। उन्होंने बताया कि चरैवेति अभियान के माध्यम से संगठनात्मक विस्तार हो या फिर विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रहित से जुड़े आंदोलनों का सफल संचालन, अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बैठक में निर्धारित किए गए आगामी लक्ष्यों को भी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ शत-प्रतिशत पूरा करेंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ मांडरे ने बरेली में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य अमले की ली बैठक

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएमएचओ…

    Read more

    बरेली में 31 जनवरी व 1 फरवरी को होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक

    मध्य भारत प्रांत के 22 जिलों से 215 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल, शैक्षिक व सामाजिक विषयों पर होगा मंथन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप)…

    Read more

    You cannot copy content of this page