रात्रि में जमी हास्य, व्यंग, ओज, श्रृंगार रस की महफिल
कवि मदन मोहन समर का समिति ने किया सम्मान

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
श्री निराला साहित्य जनकल्याण समिति के द्वारा 31वें वर्ष में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन होली की हुड़दंग कवियों के संग कार्यक्रम में रामलीला मैदान में आधी रात के बाद तक हास्य, व्यंग ,ओज, श्रृंगार की महफिल जमी रही। कार्यक्रम के दौरान ओज के कवि और रायसेन जिले को गौरवान्वित करने वाले पूर्व डीएसपी मदन मोहन समर का निराला समिति द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान मंच के बगल में टी-20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच देखने की बड़ी स्क्रीन पर व्यवस्था की गई थी दर्शक कवि सम्मेलन के साथ क्रिकेट मैच का भी आनंद उठाते रहे।
मां सरस्वती की भाजपा के वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह राजपूत, संरक्षक सुरेश बिदुआ ,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हीरेंद्र मालवीय, समिति अध्यक्ष साहब सिंह धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यों द्वारा पूजन कर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरुआत की गई।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रयागराज से पधारी प्रीति पाण्डेय द्वारा सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ,उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ,हरनाम सिंह राजपूत, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती की विशेष उपस्थिति रही।निराला समिति के संरक्षक सुरेश बिदुआ,अध्यक्ष साहब सिंह धाकड़ ,सचिव अवध नारायण सक्सेना, कवि प्रेम नारायण साहू, देवी जैन, नरेश जैन, सईद पठान, जे एस ठाकुर, भगवान दास राठी, अनूप जैन, राजेंद्र चौधरी ,गोपाल वासल सहित अन्य सदस्यों द्वारा सभी आमंत्रित कवियों का पट्टीका पहना कर रंग गुलाल लगाकर स्वागत सम्मान किया गया
फाइनल मैच और कवि सम्मेलन एकसाथ -रविवार की रात में रामलीला मैदान में विश्व कप क्रिकेट टी-20 मैच की शुरुआत होने और भारतीय खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा भरपूर आनंद उठाया जाता रहा।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सागर से आए लोकगीत के कवि राघवेंद्र लोधी, सफर जौनपुरी, संजय खत्री, प्रीति पाण्डेय ,मुन्ना बैटरी ,आदित्य जैन ,देवी जैन और ओज के कवि मदन मोहन समर द्वारा रात्रि ढाई बजे तक हास्य व्यंग श्रृंगार और राष्ट्रीयता से भरी ओज की कविताओं से उपस्थित स्रोतों को हंसाने गुदगुदाने का प्रभावी प्रयास किया जाता रहा। कवि सम्मेलन का संचालन कवि प्रेम नारायण साहू ने किया जैसे ही भारत की टी-20 विश्व कप में 97 रनों से विजय हुई मंच और उपस्थित श्रोता खुशी मनाते नाचते झूमते आतिशबाजी करते और भारत माता के जयकारे लगाते रहे।









