शासकीय आईटीआई मण्डीदीप में 16 मार्च को अप्रेंटिशिप मेला तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना स्पेशल ड्राइव का आयोजन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डीदीप में 16 मार्च 2026 को प्रातः 10.30 बजे अप्रेंटिशिप मेला, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत स्पेशल ड्राइव  का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों हेतु रोजगार के अवसर एनएपीएस और एमएमएसकेवाय योजना अंतर्गत प्रदाय किए जाएंगे।
इस अप्रेंटिशिप मेले में पीएण्डजी प्रा.लि. मंडीदीप, एचईजी प्रालि मण्डीदीप, वेल्सपन कॉर्प जमुनिया रायसेन, सागर मैन्युफेक्चर प्रालि तामोट, टीएएफई मोटर्स एण्ड ट्रेक्टर्स मण्डीदीप, बंसल ओआरई मेटल्स प्रालि मंडीदीप, कॉम्पटन ग्रेव्स मण्डीदीप, सेवियर केप्स प्रालि मण्डीदीप तथा वॉल्वो आयशर सीवी बगरोदा भोपाल आदि सहभागिता करेगीं तथा विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। इस अप्रेंटिशिप मेले में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत स्पेशल ड्राइव का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें वॉल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल भोपाल द्वारा सहभागिता की जाएगी तथा लगभग 50 पदों के लिए प्रदेश के युवाओं का चयन किया जाएगा। जिले के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल युवा इसमें सहभागिता कर सकते हैं।
  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट…

    Read more

    रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम…

    Read more

    You cannot copy content of this page