Padma Awards 2025: MP की इन विभूतियों को मिला पद्मश्री, कुल 71 हस्तियां सम्मानित

Padma Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मध्यप्रदेश के दो गौरवशाली व्यक्तित्वों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दोनों विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर ने अपने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

भेरूसिंह चौहान को कला क्षेत्र में मिली राष्ट्रीय पहचान

मालवा के सुप्रसिद्ध लोकगायक भेरूसिंह चौहान को कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री 2025 से सम्मानित किया गया। भेरूसिंह चौहान पिछले 50 वर्षों से निर्गुण गायन परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।इंदौर जिले के महू तहसील के छोटे से गांव बजरंगपुरा निवासी भेरू सिंह ने अपने जीवन को कबीर वाणी, गोरखनाथ, ब्रह्मानंद, मीरा बाई और दादू संतों के भजनों को गाने और प्रसारित करने में समर्पित किया है।

भेरूसिंह के भजनों में सामाजिक चेतना और अध्यात्म का अद्भुत समावेश दिखाई देता है। भेरूसिंह चौहान के पिता मादू चौहान स्वयं भी एक प्रतिष्ठित कबीर गायक थे, जिनकी विरासत को भेरू सिंह ने आगे बढ़ाया। आज वे मालवा अंचल में निर्गुण परंपरा के प्रमुख संवाहक माने जाते हैं।

/state/madhya-pradesh/mp-padma-shri-ram-sahay-pandey-death-rai-dance-bundelkhand-legacy-8937860″>यह भी पढ़ें…बुंदेलखंड के महान कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे का निधन, राई नृत्य को दुनियाभर में दिलाई पहचान

शालिनी देवी होलकर को इस लिए मिला पुरस्कार

होलकर राजघराने की बहू शालिनी देवी होलकर को व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने महेश्वर की 300 साल पुरानी महेश्वरी हथकरघा परंपरा को पुनर्जीवित किया और हजारों महिला बुनकरों को नई पहचान दिलाई।

शालिनी देवी ने वर्ष 2006 में महेश्वर में ‘गुड़ी मुड़ी केंद्र’ की स्थापना की, जो आज बुनकर समुदाय के लिए आजीविका का एक प्रमुख साधन बन चुका है। उन्होंने न केवल परंपरागत साड़ियों को संजोया बल्कि हथकरघा उद्योग को एक नई ऊर्जा भी प्रदान की है। उनका यह प्रयास मध्यप्रदेश के पारंपरिक शिल्प और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

/state/madhya-pradesh/indorenews-janak-palta-mpnews-madhyapradesh-froud-cbi-8950005″>यह भी पढ़ें…पद्मश्री जनक पलटा के साथ 23.47 लाख रुपए की धोखाधड़ी, CBI ने किया दर्ज केस

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश से भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर ने इस सूची में अपना स्थान बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन दोनों विभूतियों को प्रदेश का गौरव बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश की इन दोनों विभूतियां की उपलब्धि से संपूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित है। आप दोनों ने सतत परिश्रम, त्याग और साधना से ऐसे प्रतिमान स्थापित किए , जो अन्य सभी को रचनात्मकता, राष्ट्र भक्ति और जनसेवा की प्रेरणा देंगे।

देश की इन 71 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस वर्ष कुल 71 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में खेल, चिकित्सा, विज्ञान, कला और सामाजिक कार्य जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को शामिल किया गया।

  • Related Posts

    Eye of Horus Secret Admirer je echtes Bimbes Herr Bet Menschenähnlicher roboter apk Cheats Kerl Bet APK Download 2025 PC Tipps and Billionairespin-Anmeldebonus Tricks 元志科技有限公司

    Content Billionairespin-Anmeldebonus | Eye of Horus für nüsse spielen Eye of Horus, Gebührenfrei and damit Echtgeld triple chance free download vortragen Expanding Roh und Freispiel-Funktion inside ein Demonstration probieren Inside…

    Read more

    Verbunden Eye of Horus Legal Spielautomat Kasino Testsieger 2025 Schenkung Warentest

    Content Expertentipps zur Anwendung des Spielbank Maklercourtage bloß Einzahlung – Eye of Horus Legal Spielautomat Aktuelle Promo Codes Slot Game Lucky Haunter • Free Play and Kasino Tricks Via Georg/XOXO/Telefónica…

    Read more

    You cannot copy content of this page