सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

‘नव संवत्सर-2083’ के पावन अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में उदयपुरा में आयोजित ‘विक्रमोत्सव-2026’ कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने नागरिकों को चैत्र नवरात्र, हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज पूरे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप ‘विक्रमोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान के सम्मान का पर्व है, जो हमारे गौरवशाली इतिहास से हमें जोड़ता है। यह हमें भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा देता है।






