सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेरापति माता मंदिर पर प्रति वर्ष की तरह पंचमी तिथि पर माता जगत जननी माँ खेरापति माता की संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन में रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप बरेली के संगीत संयोजन महाआरती के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई। महाआरती में मुकुल कश्यप मातेश्वरी कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन दर्शन,निखिल चौरसिया के द्वारा एलईडी स्क्रीन पर महाआरती का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। साउंड व्यवस्था राय टेंट हाउस के द्वारा की गई। माता मंदिर इन दिनों आधुनिक डेकोरेशन से श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है, वही फूल माला डेकोरेशन के साथ साज सज्जा की गई। श्री खेरापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी,बाल मुकुंद राय,मोहन साहू,यतीश चौबे,श्याम सिंह कोली,ओंकार धाकड़,नरेंद्र राय,राजकुमार साहू,सचिन राय,पप्पू राजपूत,अनिल सिलावट सहित समस्त सदस्यों ने व्यवस्था को संभाला।नगर के वरिष्ठजन नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बवेले,पूरन सिंह धाकड़,कैलाश राय,विजय राजोरे,मनमोहन शर्मा,राधेश्याम पालीवाल ,अनिल धाकड़ सहित कई भक्गणत महाआरती में सम्मिलित हुए।
मंदिर समिति अध्यक्ष मनीष मदरवंशी ने नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ और माताओं – बहनों का आभार व्यक्त किया ।








