विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

एकीकृत बाल विकास परियोजना बरेली अंतर्गत शासन के विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे आंगनवाडी केन्द्रों पर 5 से 6 वर्ष के बच्चे जिनका स्कूलों में प्रवेश होना है, उन्हे आंमंत्रित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र से 5 से 6 वर्ष के समस्त बच्चों को स्कूल में स्थानांतरित कर शिक्षा के सुदृणीकरण तथा बच्चों एवं पालकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा गया कि इससे न केवल बच्चे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगे बल्कि बच्चों के पालक भी प्रोत्साहित होंगे। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है तथा शिक्षा के बिना मनुष्य की कल्पना कुछ भी नहीं है इसलिए माता-पिता का प्रथम कर्तव्य है कि अपनी बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दें। बाल्यावस्था एक महत्वपूर्ण पड़ाव है,जहां पर शिक्षा का महत्व अच्छी तरह से बच्चों को समझाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों द्वारा भी विद्यारंभ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में अध्यनरत 5 से 6 वर्ष के बच्चे जो की स्कूल में प्रवेश करने वाले हैं ऐसे बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में विशेष रूप से स्थानीय जन प्रतिनिधियो को भी आमंत्रित किया गया,साथ ही प्रथम एजुकेशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

  • Related Posts

    ‘कवि गज्जे भैया स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली – क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, साहित्य अकादमी द्वारा…

    Read more

    श्री खेरापति माता मंदिर पर माता रानी के जयकारे के साथ महाआरती का भव्य आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेरापति माता मंदिर पर प्र​ति वर्ष की तरह पंचमी तिथि पर माता जगत जननी…

    Read more

    You cannot copy content of this page