प्रिंसटन कॉलेज बरेली में MBA विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण, शीघ्र होगा कैंपस प्लेसमेंट

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

बरेली । क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान प्रिंसटन कॉलेज बरेली द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए MBA के छात्र-छात्राओं के लिए 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी जॉब प्लेसमेंट को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोपाल से पधारे प्रोफेशनल ट्रेनर डॉ. नायाब हुसैन एवं उनकी अनुभवी टीम द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को इंटरव्यू स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, लीडरशिप क्वालिटी एवं कॉर्पोरेट एटीकेट जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं प्रभावी मार्गदर्शन दिया गया। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार हुआ और वे रोजगार के लिए अधिक सक्षम बने। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की कई बहुप्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। प्रिंसटन कॉलेज बरेली द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जाता है, जिससे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का करियर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं सफल बनाना भी है। संस्था के चेयरमैन ठाकुर महेंद्र सिंह  की दूरदर्शी सोच एवं नेक पहल के कारण कॉलेज निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर रोजगार अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

  • Related Posts

    Pin up Platformasının Tam İcmalı – Empatik və İlhamverici Baxış

    Pin up Platformasının Tam İcmalı – Pin up ilə Tanışlıq – Platformanın Mahiyyəti və Üstünlükləri Pin up Platformasının Tam İcmalı – Empatik və İlhamverici Baxış Həyatda hər birimiz özümüzü daha…

    Read more

    Wunderino Test: 91% Auswertung Legal unter anderem Unter allen umständen via Kraut Spielen Sie igrosoft Slots Erlaubniskarte

    Content Kundensupport Sic funktioniert nachfolgende Registration Prämie Goodies unterwegs vorteil via Wunderino App Unser diskretesten Zahlungs-Facts: Glücksspiellizenz und Regulierungen Blackjack: Mehr als nur ihr einfaches Kartenspiel Unser besten Spielbanken as…

    Read more

    You cannot copy content of this page