श्री लक्ष्मी-नारायण यज्ञ एवं राम-कथा के छठवें दिवस: देवी रत्नमणि द्विवेदी ने सुनाया भरत-चरित्र

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

खैरी-मुगली स्थित खेड़ापति माता मंदिर परिसर में चल रहे सप्त दिवसीय अनुष्ठान के छठवें दिवस कथा-वाचिका देवी रत्नमणि द्विवेदी ने “भरत-चरित्र” पर प्रवचन किया। उन्होंने कहा—

“भरत का चरित्र त्याग, भ्रातृ-प्रेम और धर्मनिष्ठा का शिखर है। राज्य का अधिकार होने पर भी उन्होंने सिंहासन को ठुकराकर राम की चरण-पादुका को राज-सिंहासन पर स्थापित किया। यही निष्काम-सेवा और कर्तव्य-परायणता का आदर्श है।” देवी रत्नमणि ने भरत-राम मिलन, भरत-शत्रुघ्न संवाद और चित्रकूट-प्रसंग के मार्मिक उदाहरणों से सभा को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने “भरत जैसा भाई भगवान सबको दे”

के उद्घोष से परिसर गुंजायमान किया। आयोजक मण्डल ने सूचित किया कि कथा प्रतिदिन प्रातः 2 बजे से बजे 6 बजे तक होती है 12 अप्रैल को कथा बिश्राम पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन होगा ।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट…

    Read more

    रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम…

    Read more

    You cannot copy content of this page