विद्यार्थी नैतिक मूल्यों का पालन करें: पूज्य लाल बाबाजी — संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वापोली धाम का आध्यात्मिक भ्रमण, संत लाल बाबा जी से प्राप्त किया मार्गदर्शन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

बरेली नगर के संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक उद्देश्य से वापोली स्थित पावन धाम का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में भगवान् श्री शिव जी के दर्शन किए तथा प्रसिद्ध तपस्वी संत शिरोमणि पूज्य लाल बाबा जी (जम्मू वाले गुरूजी) के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विद्यार्थी नैतिक मूल्यों का पालन करें: पूज्य लाल बाबाजी

अपने प्रभावी दिव्य बचनों से प्रसिद्ध संत श्री लाल बाबा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेरणाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि एक आदर्श विद्यार्थी का जीवन अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं सकारात्मक सोच से परिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी।इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा गौशाला हेतु श्रद्धापूर्वक सहयोग राशि भी भेंट की गई, जिससे सेवा एवं संवेदनशीलता का उत्कृष्ट संदेश दिया गया। यह शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, जिससे उनके नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page