लाड़ली बहना योजना : कब मिलेंगे 1500 रूपए, सरकार ने की 40 हजार के लोन की घोषणा

प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक अहम योजना शुरू की है, जिसे लाडली बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) कहा जाता है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को और मजबूत करते हुए महिलाओं को 40,000 रुपए तक का बैंक लोन भी देने की घोषणा की है। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

योजना में महिलाओं को मिलेगा लोन

महाराष्ट्र सरकार की योजना के मुताबिक, पात्र महिलाओं को 40,000 रुपए तक का बैंक लोन दिया जाएगा। इस लोन का उद्देश्य महिलाओं को कारोबार शुरू करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करना है।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/missing-girls-and-women-in-madhya-pradesh-9303735″>मध्य प्रदेश में कहां गुम हो रही लाड़ली बेटियां? क्यों बढ़ रहे गायब होने के मामले?

लोन लेने के लिए प्रोसेस…

1. महिला लाभार्थी को संबंधित बैंक में जाकर लोन के लिए आवेदन करना होगा।
2. लोन आवेदन में अपने व्यवसाय की योजना और विवरण देना होगा।
3. जो महिलाएं मासिक 1500 रुपए पाती हैं, उनके लोन की किस्त इसी राशि से चुकाई जाएगी, जिससे उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें…

/desh/pf-interest-rate-unchang-2025-9303676″>PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी : कर्मचारियों को मिलेगा 8.25% की दर से ब्याज

लोन के लिए जरूरी शर्तें…

  • महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी हो या जिनके पास कार हो, वे पात्र नहीं होंगे।
  • अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/bride-runs-away-with-lover-day-after-wedding-tikamgarh-9303739″>दुल्हन की जिद बनी सनसनी, बाजार पहुंचते ही हुआ ये… और मच गया हंगामा

लाडली बहिन योजना की कब आएगी किस्त?

डिप्टी सीएम अजित पवार के मुताबिक, मई 2025 की 11वीं किस्त जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। उम्मीद है कि मई महीने के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…

/state/madhya-pradesh/navtapa-early-monsoon-meaning-date-importance-9303665″>मानसून से पहले आता है नवतपा, जानिए इस खगोलीय घटना के पीछे का विज्ञान

लाडली बहिन योजना से महिलाओं को क्या मिलेगा?

सुविधा विवरण
मासिक वित्तीय सहायता 1500 रुपये प्रति माह
लोन राशि 40,000 रुपये तक
आवेदन प्रक्रिया बैंक में आवेदन, बिजनेस प्लान देना
पात्रता शर्तें उम्र, आय, राज्य की निवासी होना आवश्यक
किस्त भुगतान DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में

 लाडकी बहिन योजना | महिला सशक्तिकरण

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page