50 दिवसीय समर केंप में बच्चों ने सेल्फ डिफेंस के साथ सीखे प्र​तिभा निखारने के गुर, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में हुआ समर केंप का समापन

बरेली 10 जून 2025
प्रदीप धाकड़ 9425654291

50 दिवसीय समर केंप में बच्चों ने सेल्फ डिफेंस के साथ सीखे प्र​तिभा निखारने के गुर

डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल  में हुआ समर केंप का समापन

नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था डेफोडिल्स स्कूल में 50 दिन समर केंप आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को ताईक्वांडो, स्केटिंग, डांस के साथ कई गुर सिखाए गए। बीआरसी आर.सी. राजपूत की विशेष उपस्थिति और पालकों के मौजूदगी में समर कैंप का समापन हुआ। समापन के अवसर पर बच्चों द्वारा ताईक्वांडो,स्केटिंग और डांस की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा व कौशल और संस्था की इस अभिनव पहल पालकों ने खूब सराहा ।

कार्यक्रम में बीआरसी आर.सी. राजपूत ने आज के परिवेश में शिक्षा से जुड़ी जानकारी को साक्षा किया, वहीं ताईक्वांडो शिक्षक राजेश ठाकुर ने सेल्फ डिफेंस के बारे में  उद्वबोधन दिया । कार्यक्रम के अंत में शिक्षक गोविंद शर्मा, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के संचालक धर्मेन्द्र ठाकुर, डॉ. राधेश्याम धाकड़,डॉ. सुधा धाकड़ ने समर केंप में सम्मिलित सभी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। संचालक धर्मेन्द्र ठाकुर सभी उपस्थितजनों का आभार माना।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page