सरपंच हटाने पहुंचे पंच, गांव में मचा हड़कंप, 17 पंचों को दौड़ाकर पीटा

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बजाग जनपद की ग्राम पंचायत पिपरिया में जमकर हिंसा हुई। दरअसल सरपंच सरिता पट्टा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान यह घटना घटी। आरोप है कि सरपंच के पति चमरू यादव समेत अन्य साथियों ने 17 पंचों को कार से रोककर मारपीट की।

जंगल की ओर भागे पंच, कई घायल

हमले में कम से कम तीन पंच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई अन्य ने अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागने की कोशिश की। हमले के बाद जैसे-तैसे घायल पंच बजाग थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए चमरू यादव और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़िए…लाड़ली बहना योजना सहित गैस सब्सिडी और संबल जैसी कई योजनाओं का CM मोहन यादव इस दिन करेंगे भुगतान

ये खबर भी पढ़िए…पराली जलाने में सबसे आगे मध्य प्रदेश

सरपंच पति पर मनमानी के आरोप

ग्राम पंचायत पिपरिया की सरपंच सरिता पट्टा आदिवासी वर्ग से हैं, जबकि उनके पति चमरू यादव ओबीसी वर्ग से हैं। पंचों का आरोप है कि पंचायत की असली कमान सरपंच के पास नहीं, उनके पति के पास थी। वे ही सभी निर्णय ले रहे थे और वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त थे। इस कारण 20 वार्डों में से 17 पंच उनके खिलाफ हो गए थे। दो पंच पहले ही इस्तीफा दे चुके थे।

ये खबर भी पढ़िए…एमपी में Promotion का इंतजार करते-करते रिटायर हो गए लाखों कर्मचारी, नहीं मिला प्रमोशन

ये खबर भी पढ़िए…एमपी के इस गांव में 17 साल बाद हुई दुल्हन की विदाई, क्या है पूरा मामला…जानिए

अविश्वास प्रस्ताव गिरा

हिंसा के बाद जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह थी कि भारी विरोध के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। पंचों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं कि जब बहुमत उनके पक्ष में था, तो प्रस्ताव कैसे खारिज हो गया। इससे पूरे मतदान की प्रक्रिया पर संदेह जताया जा रहा है। पंचों का कहना है कि यह साजिश पूर्वक किया गया और लोकतंत्र का सीधा उल्लंघन है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 एमपी हिंदी न्यूज

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page