इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलेंड वनडे इंटरनेशनल मैच

INDORE. इंदौर होलकर स्टेडियम को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल गई है। बीसीसीआई ने कीवी टीम न्यूजीलैंड के जनवरी 2026 में होने वाली भारत दौरे के मैचों के स्थान और तारीख घोषित कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर को दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी मिल रही है, इसके पहले 14 जनवरी 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी 20 मैच हुआ था। वहीं होलकर स्टेडियम में वनडे मैच 24 सितंबर 2023 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। 

इंदौर में इस तारीख को होगा वनडे मैच

न्यूजीलैंड भारत में तीन वनडे और पांच टी 20 मैच खेलेगा। इंदौर को वनडे मैच की मेजबानी मिली है जो सीरीज की तीसरा मैच होगा और यह 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में आयोजित होगा। 

यह है न्यूजीलैंड दौरे के मैच

  • पहला वनडे मैच – 11 जनवरी बड़ौदा
  • दूसरे वनडे मैच – 14 जनवरी राजकोट
  • तीसरा वनडे मैच – 18 जनवरी इंदौर

टी-20 मैच के स्थान- वहीं टी 20 मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहटी, वाइजेग और त्रिवेंद्रम में 21 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होंगे। पांच टी20 मैच क्रमशः 21, 23, 25, 28 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे।

इसके पहले ग्वालियर को मिली थी टी 20 की मेजबानी

हाल ही में एमपीसीए को 6 अक्तूबर 2024 में भारत और बांग्लादेश टी 20 सीरिज का मैच मिला था। वहीं इंदौर को होलकर स्टेडियम की बात करें तो इंदौर में 14 जनवरी 2024 को भारत और अफगानिस्तान के बीच टी 20 मैच की मेजबानी मिली थी। वहीं इंदौर में इसके पहले वनडे मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 24 सितंबर 2023 को मिला था। 

रोहित और विराट खेलते दिखेंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टी 20 और टेस्ट मैच से रिटायरमेंट ले चुके हैं और वह केवल वनडे मैच खेल रहे हैं, माना जा रहा है कि दोनों वनडे वर्ल्ड कप तक खेलेंगे। ऐसे में इंदौर के पास भी यह संभवतः आखिरी मौका होगा जब वह दोनों खिलाडियों को इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें… 

नीट यूजी 2025 रिजल्ट घोषित, हनुमानगढ़ के महेश और इंदौर के उत्कर्ष ने रचा इतिहास

इंदौर में फैल रहा कोविड : ब्रीथ एनालाइजर में बिना पाइप बदले वाहन चालकों से फूंक लगवा रही पुलिस

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बड़ी खबर, अब कभी नहीं होगा क्रिकेट मैच!

इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, हो सकता है बड़ा धमाका

होलकर स्टेडियम इंदौर | इंदौर  में  वनडे मैच

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page