बरेली नगर परिषद को मिली नगर पालिका की सौगात…मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बरेली में आयोजित कार्यक्रम में 138.96 करोड़ रू के विकास कार्यो का लोकापर्ण — भूमिपूजन

बरेली, 16 जून 2025
प्रदीप धाकड़ मो 9425654291

बरेली में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्षेत्र में 138.96 करोड़ रू लागत के 45 विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से देश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व परिचित है। हम मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। लोक स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की गई मांगो पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बरेली में स्टेडियम बनाया जाएगा। उदयपुरा विधानसभा में बारना जामगढ़ सिंचाई परियोजना क्रियान्वित होगी। बरेली नगर परिषद को नगर पालिका बनाया जाएगा। क्षेत्र में देव स्थलों का जीर्णोद्धार होगा। बच्चों को कुश्ति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बरेली में शासकीय पशु चिकित्सालय का नवीन भवन बनाया जाएगा। बरेली में मुख्यमंत्री डॉ यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, जबलपुर सांसद श्री आशीष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, श्री राकेश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र तिवारी, ​जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष शिवाजी पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page