रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट रिश्वत देकर मनमाफिक बनवाना चाहता था रिपोर्ट, 40 से अधिक ठिकानों पर CBI का छापा

छत्तीसगढ़ में नया रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के अधिकारियों द्वारा रिश्वत देना का मामला सामने आया है। मनमापिक रिपोर्ट बनवाने से जुड़े इस मामले को लेकर ही CBI छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। 

इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के पक्ष में पॉजिटिव इंस्पेक्शन रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत ली।

सीबीआई ने बिछाया जाल

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट के अधिकारियों के खिलाफ सूचना मिली कि वे आकलनकर्ताओं को रिश्वत देकर रिपोर्ट प्रभावित कर रहे थे। सीबीआई ने जाल बिछाया और छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग 55 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत राशि बेंगलुरु में दी गई थी, जैसा कि डॉक्टरों ने मांगी थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ले रहे अनैतिक कामों का सहारा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट सरकार के बनाए गए कई मापदंडों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। इसे छिपाने और मान्यता पाने के लिए संस्थान के अधिकारियों द्वारा अनैतिक व गलत कामों का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में इंस्पेक्शन के लिए आए आकलनकर्ताओं को रिश्वत देने की पेशकश की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए… एमपी में अंगदान करने वाले लोगों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, जारी हुए आदेश

ये खबर भी पढ़िए… संपतिया उइके मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में हंगामा, ENC को जारी किया गया नोटिस

सूचना के आधार CBI ने की कार्रवाई

सीबीआई को जानकारी मिली कि संस्थान के अधिकारी निरीक्षण करने वालों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और रिश्वत के लेन-देन के समय छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़िए… संपतिया उइके मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में हंगामा, ENC को जारी किया गया नोटिस

ये खबर भी पढ़िए… एमपी में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा, किसी का रोका काफिला, किसी को दी चेतावनी

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है। सीबीआई कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page