MP में अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका: अब ऑनलाइन अटेंडेंस जरूरी

MP News: मध्यप्रदेश के परमानेंट शिक्षकों में ई अटेंडेंस को लेकर नाराजगी बनी हुई है। अब प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को भी ई अटेंडेंस करना होगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसका आदेश जारी किया है। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि पुराने वादे पूरे नहीं किए गए और नए नियम थोप दिए गए हैं।

 

रायसेन में विरोध प्रदर्शन

रायसेन जिले के बेगमगंज में शनिवार को संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शिक्षा विभाग के ई अटेंडेंस आदेश का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में सवाल उठाया गया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों पर यह नियम क्यों लागू नहीं हुआ। शिक्षकों ने मांग की कि यह आदेश सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होने तक स्थगित किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए… ई-अटेंडेंस के खिलाफ फूटा शिक्षकों का गुस्सा, रैली निकाली, बोले नियम सबके लिए हों

ई अटेंडेंस को बताया अमानवीय

शिक्षकों ने ई अटेंडेंस प्रणाली को अमानवीय और अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे उनकी छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा और मनोबल गिर जाएगा। उनका मानना है कि यह आदेश समाज में यह संदेश देगा कि शिक्षक अपने काम में लापरवाह हैं। शिक्षक संघ ने कहा कि इस प्रणाली से मोबाइल का दुरुपयोग बढ़ेगा, क्योंकि यह पूरी तरह मोबाइल पर आधारित है।

ये खबर भी पढ़िए… एमपी में शिक्षक संगठनों का ई-अटेंडेंस का विरोध, कहा- सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

शिक्षक संघ की मांग

संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ ने मांग की कि यह आदेश सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू किया जाए। उनका कहना है कि यह व्यवस्था सभी सरकारी विभागों में लागू होनी चाहिए, न कि सिर्फ शिक्षा विभाग पर। उनका मानना है कि सभी विभागों में यह नियम लागू होने से व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।

ये खबर भी पढ़िए… मंत्रालय में ई-अटेंडेंस का विरोध, कर्मचारी बोले- बिना तैयारी लागू हो रहा सिस्टम

ये खबर भी पढ़िए… अब देर से ऑफिस आने वालों को लगेगा झटका, मंत्रालय में लागू होगा ई-अटेंडेंस सिस्टम

शिक्षा विभाग के खिलाफ तीखा विरोध

शिक्षकों का कहना है कि यह आदेश उनके प्रति अविश्वास को दर्शाता है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे अमानवीय बताते हुए बंद कर दिया था। अब इस आदेश के लागू होने से शिक्षकों में गहरी निराशा और असंतोष देखा जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨

बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस‍

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page